फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2022 Kawasaki Vulcan S Launched in India Know Price and Features

2022 Kawasaki Vulcan S : भारत में लॉन्च हुई पावरफुल क्रूजर बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 14 Aug 2021 12:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 14 Aug 2021 12:49 PM IST
सार

नई Ninja 650 (निंजा 650) और Z650 के बाद, कावासाकी ने अब भारतीय बाजार में 2022 Vulcan S (2022 वल्कन एस) को लॉन्च करने का एलान किया है।

विज्ञापन
2022 Kawasaki Vulcan S Launched in India Know Price and Features
2022 Kawasaki Vulcan S - फोटो : Kawasaki

विस्तार

2022 Kawasaki Vulcan S Launched Know Price and Details : नई Ninja 650 (निंजा 650) और Z650 के बाद, कावासाकी ने अब भारतीय बाजार में 2022 Vulcan S (2022 वल्कन एस) को लॉन्च करने का एलान किया है। कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई क्रूजर बाइक 2022 Vulcan S की एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रखी है। यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई Benelli 502C (बेनेली 502C) क्रूजर बाइक को सीधी टक्कर देगी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


मॉडल इयर अपडेट के साथ, Kawasaki Vulcan S क्रूजर को एक नए कलर स्कीम मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे कलर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा, इसमें रेडिएटर गार्ड, टैंक और व्हील्स पर ब्लू ग्रेडिएंट्स भी मिलते हैं। इस पेंट स्कीम के साथ पेश किए गए फ्यूल टैंक पर एक बोल्ड 'S' लोगो दिया गया है। पहले मिलनेवाला मैटेलिक फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन पेंट ऑप्शन को अब बंद कर दिया गया है। नए पेंट ऑप्शन अपग्रेड के लिए अलावा कंपनी ने बाइक को कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर
इस मोटरसाइकिल में एक 649 cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 rpm पर 59.94 bhp का पावर और 6,600 rpm पर 62.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है।

फीचर्स
मोटरसाइकिल में हैलोजन हेडलाइट, 18-इंच फ्रंट/17-इंच रियर व्हील्स, गियर पोजीशन इंडिकेटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-लीटर फ्यूल टैंक और अंडर-इंजन एग्जॉस्ट कैनिस्टर सहित पहले से मिलने वाले सभी फीचर्स को शामिल किया गया है।
 

एक आरामदायक सफर के लिए मोटरसाइकिल में 41 mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं, जिनका फ्रंट व्हील ट्रैवल 130 mm का है। वहीं, बाइक के रियर में 80mm रियर व्हील ट्रैवेल के साथ ऑफसेट लेडाउन मोनो-शॉक दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से 2022 वल्कन एस मोटरसाइकिल में ABS के साथ 300mm का फ्रंट और 250mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed