{"_id":"5cbf03dcbdec221456013c41","slug":"2019-maruti-suzuki-launches-new-alto-800","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी लाई Alto का नया अवतार, कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मारुति सुजुकी लाई Alto का नया अवतार, कीमत 2.93 लाख रुपये से शुरू
Tue, 23 Apr 2019 05:58 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 23 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
New Alto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई ऑल्टो को लांच कर दिया है । ये कार तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है। साथ ही इसे अब बीएस- VI इंजन के साथ अपग्रेड भी किया है, कंपनी ने इस का में अब सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। आइये जानते हैं और क्या कुछ नया है इसमें
विज्ञापन
कीमत और वेरिएंट्स
नई ऑल्टो को तीन वेरिएंट्स में उतारा है। जिसमें Std, LXi, और VXi मॉडल मिलेंगे। कीमत की बात करें तो नई Alto Std की कीमत 2,93,689 लाख रुपए है जबकि इसके LXI वर्जन की कीमत 3,50,375 लाख रुपये है, इसके अलावा टॉप मॉडल VXI की कीमत 3,71,709 लाख रुपये रखी गई है ।
ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं।
ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुक्स और फीचर्स
नई ऑल्टो के लुक्स में इस बार कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किये गये हैं इसके फ्रंट लुक्स में नया बम्पर और नई ग्रिल लगाई गई है, जिससे इसका डिजाइन थोड़ा फ्रेश नजर आता है। इसके अलावा कंपनी ने इसके कैबिन में भी बदलाव किया है। इसके अलावा अब नई ऑल्टो में अब इंफोटेनमेंट सिस्टम (Smart Play Dock) लगा दिया है जिससे अब ग्राहक ब्लूटूथ के जरिये म्यूजिक का मज़ा ले सकेंगे।
सेफ्टी फीचर्स
नई ऑल्टो में अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, डड्राइवर साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को शामिल किया है। इन फीचर्स की वजह से अब यह कार पहले से ज्यादा सैफ हो गई है।
इंजन
मारुति सुजुकी ने अब नई ऑल्टो में पुराना 800cc वाला ही इंजन लगाया है अब इसे BS-VI में अपग्रेड कर दिया है। यह इंजन 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है साथ ही यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है जब CNG मोड पर यह कार 33.44 km/kg की माइलेज देती है।