फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   What Happens When Baby Is Born During Lunar Eclipse Chandra Grahan Me Janme Bacche Ka Bhavishya Kesa Hota Hai

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के दौरान जन्में शिशु पर क्या होता है ग्रहण का प्रभाव? जानें कुछ कारगर उपाय

Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 22 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

Baby Born on Lunar Eclipse Day Astrology:  कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान यदि किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे भी शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव नवजात शिशु पर होता है और इस दौरान जन्मा शिशु दुर्भाग्यशाली होता है।

विज्ञापन
What Happens When Baby Is Born During Lunar Eclipse Chandra Grahan Me Janme Bacche Ka Bhavishya Kesa Hota Hai
चंद्र ग्रहण में जन्में बच्चे का भविष्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chandra Grahan 2024 : इस साल 25 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण एक विशिष्ट खगोलीय घटना है, जिसका धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान यदि किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसे भी शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव नवजात शिशु पर होता है और इस दौरान जन्मा शिशु दुर्भाग्यशाली होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या सच में ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाला शिशु दुर्भाग्यशाली होता है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय...

विज्ञापन


ग्रहण के दौरान बच्चे का जन्म लाता है परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए लोग ऐसा मानते हैं कि इस दौरान बच्चे का जन्म उसके जीवन और हितों के लिए हानिकारक होगा।ग्रहण का प्रभाव बच्चे के जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। वह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की समस्या से पीड़ित हो सकता है। साथ ही माता-पिता के साथ भी संबंधों पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


जरूरी नहीं कि ग्रहण का असर अशुभ ही हो
हालांकि यह स्पष्ट दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि ग्रहण के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे के जीवन में परेशानियां ही आती है, क्योंकि सभी ग्रहण दुर्भाग्यपूर्ण फल नहीं देते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार जिन बच्चों का जन्म ग्रहण के दौरान होता है, उनके अंदर नेतृत्व क्षमता अधिक होती हो। ऐसे बच्चे न सिर्फ कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं बल्कि हर क्षेत्र में अपना परचम भी लहराते हैं। हालांकि फिर भी आप चाहें तो इसके दोष को कम करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्र ग्रहण दोष के उपाय

  • कुंवारी लड़कियों को सफेद वस्त्र और खीर भेंट करें।
  • गायत्री और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • पूर्णिमा के दिन व्रत करें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।
  • पूर्णिमा की रात चांदी के बर्तन में रखे दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पिएं।
  • सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
  • सोमवार के दिन अन्न का दान करें।
  • प्रत्येक सोमवार को ॐ चन्द्राय नमः का 108 बार जाप करें।
  • जरूरतमंद लोगों को दूध का दान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed