फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Where to Place Calendar Direction as per Vastu in Hindi

Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार कैलेंडर लगाने की क्या है सही दिशा, किन बातों का रखें ध्यान

Sun, 20 Nov 2022 12:30 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 20 Nov 2022 12:30 PM IST
सार

वास्तु के अनुसार नए कैलेंडर को लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है,क्योंकि इससे भी हमारी किस्मत जुड़ी होती है। इतना ही नहीं गलत दिशा में लगा हुआ कैलेंडर आपकी सुख-समृद्धि में बाधक बन सकता है।

विज्ञापन
Vastu Tips Where to Place Calendar Direction as per Vastu in Hindi
Calendar 2022: घर में कैलेंडर लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में या इस दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। - फोटो : istock

विस्तार

नया साल शुरू होने से पहले ही हम नया कैलेंडर घर में ले आते हैं और साल शुरू होते ही बड़े चाव से घर,दुकान या ऑफिस में जहां हमें ठीक लगता है लगा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो कैलेंडर आपने घर पर लगाया है वो किस दिशा में लगा है? वास्तु के अनुसार नए कैलेंडर को लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है,क्योंकि इससे भी हमारी किस्मत जुड़ी होती है। इतना ही नहीं गलत दिशा में लगा हुआ कैलेंडर आपकी सुख-समृद्धि में बाधक बन सकता है। आइए जानते हैं कैलेंडर लगते समय हमें वास्तु की किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

विज्ञापन

इस दिशा कभी न लगाएं
  • घर में कैलेंडर लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कैलेंडर को कभी भी दक्षिण दिशा में या इस दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। अगर घर में दक्षिण दिशा में कलेंडर लगा हुआ है तो घर के मुखिया का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा वहीं प्रगति के अवसर भी नहीं मिलेंगे एवं आपकी तरक्की रूक जाएगी। वास्तुशास्त्र के अऩुसार दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि और वैभव में कमी आती है।
  • विज्ञापन
इन दिशाओं में लगाएं
  • दक्षिण के अलावा आप पूर्व,पश्चिम और उत्तर दिशा में कैलेंडर लगा सकते हैं। पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना और रखना जीवन में उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त करता है। इस दिशा में लाल,गुलाबी,हरे रंग का कलेंडर जिसमें उगते हुए सूरज या शुभ प्रतीक चिन्ह बने हों,को लगाना बहुत शुभ माना गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • धन आगमन और समृद्धि के लिए  उत्तर दिशा में नदी,समुद्र, झरने, विवाह आदि की तस्वीरों वाला ऐसा कैलेंडर लगाना चाहिए, जिसमें हरे,नीले,आसमानी और सफेद रंग का प्रयोग अधिक किया गया हो।
  • लाभ और प्राप्तियों की पश्चिम दिशा की तरफ सुनहरे या स्लेटी या सफ़ेद रंग का कैलेंडर लगाना सुख-समृद्धि में वृद्धि करेगा एवं इनको यहाँ लगाने से घर में सुख और शांति आती है।
इन बातों का रखें ध्यान
  • अपने घर में जिस कैलेंडर को लगा रहे हैं उसमें युद्ध के रक्तरंजित दृश्य,उजाड़ लैंडस्केप,सूखे पेड़ एवं अवसाद फैलाने वाले दृश्य या मांसाहारी जानवरों के चित्र नहीं होने चाहिए।इन्हें वास्तु में अनुचित माना गया है।
  • कभी भी नए कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाएं ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का संचार होता है।
  • सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप पुराने कैलेंडर को घर से नहीं हटाते हैं और लगे रहने देते हैं तो घर के सदस्यों के प्रगति मार्ग में कई रुकावटें आती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed