Vastu Tips For Broken Glass At Home: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन विद्या मानी जाती है, जिसका हमारे दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अनुसार घर के निर्माण से लेकर घर में रखी वस्तुएं तक हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक असर डाल सकती हैं। हम सभी हर रोज घर में कांच से बनी कुछ न कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। फिर वो घर का शीशा हो, कांच का गिलास या कांच के बर्तनों में खाना। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद कांच शुभ और अशुभ का संकेत देता है। आइए जानें कि घर में कांच टूटने के पीछे क्या संकेत छिपे हैं और इसके वास्तु उपाय क्या हैं।
Broken Glass Vastu Tips: घर में कांच का टूटना शुभ या अशुभ, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय
Vastu Tips: हम सभी हर रोज घर में कांच से बनी कुछ न कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। फिर वो घर का शीशा हो, कांच का गिलास या कांच के बर्तनों में खाना। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके घर में मौजूद कांच शुभ और अशुभ का संकेत देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में अचानक कांच टूटने को शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह किसी आने वाली मुसीबत के टालने का संकेत देता है। साथ ही ये धन प्राप्ति या किसी अच्छे समाचार का संकेत भी हो सकता है।
घर में कांच टूटने के अशुभ सकेंत
वास्तु के अनुसार, घर में किसी शुभ अवसर पर कांच या शीशे का टूट जाना अपशकुन माना जाता है।
घर में टूटे हुए कांच को रखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर चिंता, गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। वास्तु के अनुसार, घर में रखा टूटा कांच अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। इसलिए कांच के टूटने के बाद इसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए।
Vastu Tips For Turtle: घर में कछुआ रखने से होगा धन का आगमन, जानें वास्तु के सही नियम
Vastu Tips For Wedding: शादी में आ रही रुकावटें होंगी दूर, जानें 5 सरल वास्तु उपाय
घर में कांच की खिड़की का अचानक टूटना शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि, कोई बड़ी मुसीबत टल गई है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कांच के बर्तन या गिलास का टूटना
घर में कांच के बर्तन या गिलास का टूटना अशुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, यह घर में नकारात्मक ऊर्जा, तनाव, या आर्थिक नुकसान की ओर इशारा करता है।
घर में लगे कांच के शीशे का टूटना
घर में कांच का शीशा टूटना अक्सर एक शुभ संकेत माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इसका मतलब है कि कोई बड़ी मुसीबत या नकारात्मक ऊर्जा घर पर आने से पहले ही टल गई है।
1. टूटे कांच के टुकड़ों को घर में बिल्कुल न रखें।
2. कांच टूटने पर उसे तुरंत सावधानी से हटाकर कूड़ेदान में फेंक देना चाहिए।
3. कांच टूटने के बाद सकारात्मकता के लिए घर में धूप या कपूर जला सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।