फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   good day to buy furniture

फर्नीचर खरीदने से पहले जान लें शुभ दिन, नहीं तो भुगतना पड़ेगा नुकसान

Sat, 22 Apr 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
good day to buy furniture
फर्नीचर

फर्नीचर घर की सुंदरता में चार चांद लगता है और इसी कारण लोग अपने घर के फर्नीचर पर खर्च भी अधिक करते हैं। फर्नीचर जितना महंगा होगा, उतना ही खूबसूरत और मजबूत होगा, लेकिन कई बार खूबसूरती और मजबूती के चक्कर में ऐसे भी फर्नीचर आ जाते है, जिसके बाद घर में परेशानियों के आने का भी सिलसिला शुरू हो जाता है। इसीलिए फर्नीचर खरीदने से पहले वास्तु की तरफ भी ध्यान दें। जानें किस दिन फर्नीचर खरीदना होता है शुभ

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  मिट्टी को इस चीज में रखने से मिलेगा आर्थिक फायदा, करके देखें
विज्ञापन


- अगर आप फर्नीचर बनवाना चाहते है तो उसके ‌लिए लकड़ी या बना बनाया फर्नीचर शुभ दिन देखकर ही खरीदें। भूलकर भी मंगलवार, शनिवार या अमावस्या को ना खरीदें। अमावस्या वाले दिन ‌फिर चाहे कोई सा भी दिन क्यों ना हो, उस दिन फर्नीचर ना ही खरीदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

good day to buy furniture
फर्नीचर

- फर्नीचर की लकड़ी किसी अच्छे पेड़ की हो। यानी जिस के नजदीक जाने से ही सकारात्मकता आती हो।  अशोका, साल, चंदन, शीशम और नीम का पेड़ इन्हीं में से एक हैं। इनको रखने से भी शुभी फल मिलता है।

- फर्नीचर के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा देते है। इनके किनारे गोलाकार होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- घर के पर्दे भी बढ़ा सकते है आपकी आमदनी, जानिए कैसे

- आजकल फर्नीचर पर तरह तरह की प्रिंट का भी चलन है। अगर आप भी अपने फर्नीचर प्रिंटेड चाहते है तो उस पर शेर, चीता, सूरज, फूल, मोर, घोड़ा, गाय आदि के चित्र बनवाना शुभ होता है। ध्यान रखें कि फर्नीचर पर गहरी पॉलिश ना करवाकर हल्की पॉलिश करवाएं।

good day to buy furniture
फर्नीचर

- फर्नीचर के लिए खरीदी लकड़ी को भूलकर भी उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें। नहीं तो घर या दुकान में पैसा तेजी से बाहर निकलेगा।

- अगर फर्नीचर हल्का है तो उसे पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। वहीं भारी फर्नीचर को दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से पैसों का नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- घर में लगे कैलेंडर को ना समझें मामूली, आपकी तरक्की में बन सकता है रुकावट

- अगर आप अपने घर में लकड़ी का काम करवाना चाहते है तो इसे अपनी सुविधानुसार ना करवाकर वास्तु के अनुसार ही करवाएं। लकड़ी का काम हमेशा उत्तर या पश्चिम दिशा से शुरू होकर दक्षिण पूर्व दिशा में खत्म करवाएं। ये घर के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed