फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   calendar can stop your success

घर में लगे कैलेंडर को ना समझें मामूली, आपकी तरक्की में बन सकता है रुकावट

Sat, 15 Apr 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 15 Apr 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
calendar can stop your success
पुराने कैलेंडर को घर में नहीं रखना चाहिए।

अधिकतर लोग अपने बुरे समय में परेशान होकर तमाम तरह के बड़े उपाय करते है और उम्मीद के मुताबिक फल नहीं मिलता। बड़े- बड़े उपायों के बीच आप अपने घर के एक छोटे से वास्तुदोष को भूल जाते है, जिस कारण आप लगातार परेशान रहते हैं। वो वास्तुदोष है आपके घर का कैलेंडर। चौकिएं मत आपके घर के एक कोने में टंगा यह छोटा सा कैलेंडर भी आपके अच्छे समय को बदलने का दम रखता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऐसे साइन करने वाले व्यक्ति होते हैं दूसरों के लिए खतरनाक, इनसे रहें संभलकर
विज्ञापन


- वास्तु की मानें तो पुराने कैलेंडर को घर में नहीं रखना चाहिए। अधिकतर लोग पुराने कैलेंडर की जगह नया कैलेंडर लगा तो लेते है, लेकिन पुराने कैलेंडर को घर से बाहर नहीं रखते। पुराना कैलेंडर आपकी उन्नति के मौकों को कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मुख्य दरवाजे के सामने कैलेंडर ना लगाएं, क्योंकि दरवाजे से गुजरने वाले ऊर्जा प्रभावित होती है।

calendar can stop your success
कैलेंडर पर हरा व सफेद रंग अधिक होना चाहिए।

- कैलेंडर लगाने से शायद ही कोई दिशा की तरफ ध्यान देता है, जबकि कैलेंडर हमेशा उत्तर, पश्चिम या पूर्व की दीवार पर ही लगाना चाहिए। कैलेंडर में फोटो किसी हिंसक जानवर की ना हों और ना ही किसी उदास चेहरे की। इनसे घर में नकारात्मकता हावी हो जाती है।

- यदि आप पूर्व दिशा की ओर कैलेंडर लगाएंगे तो इससे आपके जीवन में उन्नति होगी। कैलेंडर पर उगते सूरज की तस्वीर हो।

- उत्तर दिशा में वही कैलेंडर लगाएं, जिस पर हरियाली, नदी, समुद्र, विवाह आदि की तस्वीर हो। इस दिशा में लगने वाले कैलेंडर पर हरा व सफेद रंग अधिक होना चाहिए।

- पश्चिम दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से आपके रुके हुए काम शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जानें आखिर क्यों दरवाजे पर लगाया जाता है सिंदूर ?

- दक्षिण दिशा में कैलेंडर लगाने से तरक्की रुक जाती है, क्योकि यह कैलेंडर समय का सूचक है। इस दिशा में कैलेंडर लगाना से घर के मुखिया की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed