फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   diwali 2022 vastu upay before diwali must follow these measures for happiness and prosperity

Diwali Vastu Tips 2022: दिवाली से पहले इन चीजों को फौरन ही घर से हटा दें, आएगी सुख-समृद्धि

Sun, 16 Oct 2022 12:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 12:59 PM IST
सार

दिवाली से पहले लोग घरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर देते हैं। वास्तु के अनुसार घर में टूटी हुई किसी भी प्रकार की कोई चीज नकारात्मक ऊर्जा और कलह पैदा करती है।
 

विज्ञापन
diwali 2022 vastu upay before diwali must follow these measures for happiness and prosperity
diwali 2022: जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां पर मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं - फोटो : istock

विस्तार

हिंदू कैलेंडर का कार्तिक महीना अनेक पर्वों का माना जाता है। नवरात्रि और दशहरा के खत्म होने के बाद दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है। दीपावली दीपोत्सव का पर्व है और यह लगातार पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है। धनतेरस से दीपोत्सव का पर्व शुरू हो जाता है जो भाई दूज तक चलता है। दिवाली से पहले लोग घरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर देते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली पर मां लक्ष्मी हर एक घर में प्रवेश करती हैं और देखती हैं वहां पर साफ-सफाई और सुंदरता है कि नहीं। जिन घरों में साफ-सफाई रहती है वहां पर मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं और जिन घरों में गंदगी और टूटी-फूटी चीजें फैली हुई होती है वहां पर कभी भी मां लक्ष्मी नहीं वास करती हैं। इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन से पहले घर से किन-किन चीजों का घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर पर नहीं रखनी चाहिए ऐसी चीजें

- दिवाली का त्योहार सुख-समृद्धि और संपदा प्राप्त करने का त्योहार होता है। दिवाली पर घर की साफ-सफाई करने के दौरान सबसे पहले आपको घर में टूटे या चटके हुए कांच की वस्तुओं को फौरन ही घर से हटा देना चाहिए। टूटी हुई कांच की खिड़कियों की मरम्मत करवा लें। वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ किसी भी प्रकार का कोई चीज नकारात्मक ऊर्जा और कलह पैदा करता है।

विज्ञापन


- घर पर रखी हुई बेकार या बंद हुई घड़ियों को दिवाली से पहले जरूर हटा देना चाहिए। वास्तु में कभी भी घर पर बंद या खराब हुई घड़ी को नहीं रखना चाहिए। बंद पड़ी हुई घड़ियां व्यक्ति के जीवन में तरक्की और सफलता में रुकावटें लाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिवाली से पहले घर में टूटी हुई सभी तरह के सजावटी चीजों को फौरन ही हटा दे। टूटी हुई चीजों से वास्तुदोष बहुत जल्दी पैदा होता है।

- खराब हो चुके इलेक्ट्रानिक सामानों को भी बदल देना चाहिए या फिर इसे बाहर फेंक देना चाहिए।

- इसके अलावा घर के मेन गेट समेत सभी दरवाजों और फर्नीचर में किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं आनी चाहिए। दिवाली से पहले सभी फर्नीचर को सही करवा लेना चाहिए।

- बेडरूम में मौजूद भी टूटा-फूटा नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ बेड व्यक्ति के वैवाहिक जीवन पर असर डालता है।

- घर पर रखे पुराने और टूटे फूटे बर्तनों, खिलौनों, सजावटी चीजों, कपड़े, चप्पलों और फटी चादरों को फौरन ही घर से दूर कर देना चाहिए।

- दिवाली पर कभी भी पिछले साल के बचे हुए दीए को नहीं जलाना चाहिए। दिवाली पर घर बार नए दीये खरीदकर ही जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-
Diwali Puja 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, भूल से भी न करें ये गलतियां

Diwali 2022 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि

Dhanteras 2022: इस धनतेरस सोने-चांदी की जगह खरीदें ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा घर

Diwali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है? जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा

Narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी कब है? जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed