फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   upay for earn money what to do on thursday

गुरुवार के दिन करें ये पांच उपाय, धनवान बनने की चाहत होगी पूरी

Thu, 27 Aug 2020 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
upay for earn money what to do on thursday
गुरू के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को धर्म, धन, ज्ञान और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषशास्त्र में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसे में अगर इन उपायों को अपनाया जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति की जा सकती है। शास्त्रों में गुरुवार का दिन काफी शुभ माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में धन का कारक ग्रह गुरू को माना गया है। गुरू के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को धर्म, धन, ज्ञान और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। वैवाहिक जीवन के सुख के लिए भी गुरू को जिम्मेदार माना गया है। इसलिए गुरू की कृपा जरूरी है। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन शुभ फल प्राप्त करने के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए। 

विज्ञापन


1. बृहस्पति देवता को पीला रंग अत्यधिक प्रिय है। यही कारण है कि उनकी पूजा में हल्दी का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। इसके अलावा गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


2.  बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन 'ॐ भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। साथ ही भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3. गुरुवार के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें और इस दिन माथे पर हल्दी और केसर का तिलक लगाना चाहिए।

Pitru Paksha 2020: कब से आरंभ हैं श्राद्ध पक्ष, जानिए क्यों किया जाता है श्राद्ध ?


4. अगर आपको धन और वैभव की चाहत है तो गुरुवार के दिन घी का दीप जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें और केला, चना, गुड़, बेसन के लड्डू और शक्कर का भोग लगाएं। पूजा के बाद प्रसाद लोगों में बांट दें।

5. गुरुवार के दिन मंदिर में पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस उपाय से संबंधित विवाह समस्याएं और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

हथेली पर भाग्यरेखा: अगर बनी हो ऐसी लकीरें, व्यक्ति को पहुंचा देती है सफलता के शिखर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed