फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb bad impact on these three zodiac

Surya Shani Yuti 2023: साल 2023 में सूर्य-शनि की युति से बनेगा अशुभ योग, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 28 Dec 2022 04:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 28 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

Surya Shani Yuti 2023: नए साल में 17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। करीब एक महीने बाद इसी राशि में सूर्य देव भी 13 फरवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। यानी 13 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति होगी, जिससे अशुभ योग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb bad impact on these three zodiac
साल 2023 में सूर्य-शनि की युति से बनेगा अशुभ योग - फोटो : iStock

विस्तार

Surya Shani Yuti 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से ग्रहों की जो स्थिति बनती है, उसके द्वारा कभी-कभी शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जिसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार, नए साल में 17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। करीब एक महीने बाद इसी राशि में सूर्य देव भी 13 फरवरी 2023 को प्रवेश करेंगे। यानी 13 फरवरी को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति होगी, जिससे अशुभ योग का निर्माण होगा। गोचर में भी सूर्य-शनि की युति एक बड़ी घटना होती है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार इस दौरान 3 राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी वो तीन राशियां हैं…

विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और सूर्य ग्रह की युति अशुभ होगी, क्योंकि यह युति कर्क राशि की कुंडली के अष्टम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। जो लोग व्यापारी हैं उन्हें धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान कार्यस्थल पर आपके जूनियर या सीनियर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें।
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि से चतुर्थ भाव में शनि और सूर्य की युति बनने जा रही है। ऐसे में इस समय आपको माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही इस समय आप पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। इसलिए आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। इस दौरान आपको व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि
शनि और सूर्य की युति कुंभ राशि के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है। इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते है। ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जो भी जातक नया काम करने की सोच रहे हैं, उन्हें अभी रुक जाना चाहिए, क्योंकि समय अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed