फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: 11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में शुक्र देव का गोचर ! 12 राशि पर क्या होगा प्रभाव ?

Thu, 03 Nov 2022 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 07:02 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar in Scorpio Sunsign Know the effects on all zodiac sign in hindi
11 नवंबर से मंगल की राशि वृश्चिक में शुक्र देव का गोचर - फोटो : अमर उजाला।

Shukra Gochar ka 12 rashiyon par Prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों का अपना स्वभाव और गुण होता है, जो उन्हीं के अनुसार फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष में शु्क्र ग्रह को सुख,संपदा और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र मजबूत भाव में बैठे होते हैं उन्हें सभी तरह की सुख समृद्धि और ऐशोआराम की सुविधा उनके जीवन में प्राप्त होती है।शुक्र ग्रह 11 नवंबर को अपना स्थान बदलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 11 नवंबर को होने वाल शुक्र ग्रह का ये गोचर कई राशियों पर शुभ प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव 11 नवंबर को सायं 07.52 बजे गोचर करेंगे। इसके बाद वो 5 दिसम्बर को धनु राशि में आ जाएंगे। शुक्र देव धन, समृद्धि, वैभव, प्रेम और सुदंरता के प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन हर राशि पर इस गोचर का विभिन्न प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर शुक्र ग्रह के गोचर का क्या प्रभाव पड़ेगा।


Dev Uthani Ekadashi 2022: कब है देवउठनी एकादशी? जानें सही तिथि, मुहूर्त, पारण समय और महत्व

Shukra Gochar in Scorpio Sunsign Know the effects on all zodiac sign in hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र की दृष्टि आपके धन और कुटुंब के भाव दूसरे भाव पर है। इस समय आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। आप अपनी भोग विलासिता पर खर्च करने वाले होंगे। किसी गुप्त धन की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे है। अपनी पत्नी के साथ किसी काम को शुरू करने की सोच सकते है। इस समय सौंदर्य में वृद्धि और वाणी से काम होंगे 
उपाय - किसी बगीचे की बागवानी का जिम्मा ले।

Shukra Gochar in Scorpio Sunsign Know the effects on all zodiac sign in hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
शुक्र लग्न और छठे भाव के स्वामी होकर मारक स्थान में गोचर कर रहे है। शुक्र की दृष्टि आपके लग्न स्थान पर जा रही है। जिनका विवाह होने में देरी हो रही थी उनका विवाह तय होगा अपने प्रेमी को बाहर घुमाने लेकर जा सकते है। मस्ती करेंगे। इस समय कोई नया निवेश कर सकते है। समय शुभ है। आपकी वाणी के तेज के बल पर समाज से सम्मान हासिल होगा। इस समय आप ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे ,धन प्राप्ति होगी। आप अपने घर की सजावट और साज सज्जा पर धन ख़र्च करेंगे। 
उपाय - रोज दुर्गा चालीसा का पाठ करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar in Scorpio Sunsign Know the effects on all zodiac sign in hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
शुक्र पंचम और बारहवे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे है। शुक्र की दृष्टि आपके व्यय भाव यानी की बारहवें भाव पर जा रही है। यह गोचर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय आपको माहवारी से जुडी कोई परेशानी सामने आ सकती है। इस समय आप अपनी पत्नी के साथ विदेश जा सकते है। नौकरी में किसी महिला अधिकारी के कारण आपको परेशानी हो सकती है। कारोबारी लोगों के लिए यह गोचर शुभ है। विदेश से लाभ होगा। इस समय किसी भी प्रकार के अनैतिक सम्बन्ध नहीं बनाने है। इस अवधि में आपकी यौन इच्छा बढ़ी हुई रहेगी ,ध्यान रखिए। 
उपाय - हर मंगलवार हनुमान जी महाराज को नारियल चढ़ाए।

विज्ञापन
Shukra Gochar in Scorpio Sunsign Know the effects on all zodiac sign in hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
 शुक्र चौथे और लाभ स्थान के स्वामी होकर पंचम में गोचर करेंगे शुक्र की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है आपके लिए यह गोचर हर प्रकार से अनुकूल परिणाम देने वाला होगा। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर मार्किट में काम कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। प्रेम प्रसंग में बात आगे बढ़कर शादी में भी तब्दील हो सकती है। कारोबारी लोगों के लिए मित्रों और भाइयो से सहयोग धन प्राप्ति की उम्मीद। महिला वर्ग को लाभ मिलेगा। फैशन से जुड़ी महिलाओं को यह गोचर लाभ देगा। अगर आप गर्भ धारण करना चाह रही है तो आपके लिए यह बेहद शुभ समय है। 
उपाय - इस समय आपको शिव पार्वती पूजन करना लाभकारी होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed