Budhaaditya Yog in Vrishchik: वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली में बुध और सूर्य के एक साथ होने से बुधादित्य योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि बुधादित्य योग का लोगों पर शुभ प्रभाव ही देखने को मिलता है। बुधादित्य योग कुंडली के जिस भाव में होता है उसे प्रबल बनाने का काम करता है। बुध और सूर्य ग्रह के एक साथ एक ही घर में होने से यह विशेष फल प्रदान करने वाला योग कहलाता है। यह दोनों ग्रह जिस घर में होते हैं उस घर को प्रबल बनाते हैं और व्यक्ति को उसके अनुरूप शुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध आदित्य योग को बेहद शुभ माना जाता है। 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान धनलाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
Budhaditya Raj Yog: 13 नवंबर को इस राशि में बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन 3 राशि वालों को मिल सकती है तरक्की
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 02 Nov 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन