फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani dhaiya shani sade sati 2021 tula and mithun rashi impact

ज्योतिष: तीन राशियों पर है शनि साढ़ेसाती और दो पर ढैय्या, जानें शनि दोष कम करने के उपाय

Mon, 13 Sep 2021 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 13 Sep 2021 06:17 AM IST
सार

मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। किसी भी जातक पर शनि का अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
shani dhaiya shani sade sati 2021 tula and mithun rashi impact
मकर राशि में शनि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि की मंद चाल की वजह से काफी दिनों तक इनका प्रभाव रहता है। शनिदेव साल 2020 से ही स्वयं की राशि यानी मकर में गोचर कर रहे हैं। शनि जब किसी एक राशि में भ्रमण करते हैं तब कुछ राशियों पर साढ़ेसाती तो कुछ पर ढैय्या चलने लगती है। शनि इस समय मकर राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं ऐसे में मकर, धनु और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। किसी भी जातक पर शनि का अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। नौकरी में परेशानियां आने लगती हैं। पांच राशियों पर शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से परेशानियां में कमी आने लगती हैं।
विज्ञापन


धनु राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि की साढ़ेसाती किसी राशि पर तीन चरणों में आती है। पूरी तरह से साल 2023 में धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


मकर राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 2025 में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे तब मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि पर साढ़ेसाती कब तक?
शनि के मकर राशि में गोचर करने के कारण कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। कुंभ राशि पर साढ़ेसाती होने की वजह से कई तरह की परेशानियां पीछा करती हैं। कुंभ राशि से पूरी तरह शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को हटेगी।

शनि दोष से बचने के उपाय
- जिन लोगों के जीवन में शनिदोष है उन्हें हमेशा जरूरमंदों की सहायता करनी चाहिए।
- हर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और दीया जलाएं।
- शनि मंदिर जाकर शनिदेव की चरणों की तरफ देखते हुए सरसों का तेल चढ़ाएं और दीपक जलाएं।
- ज्योतिषी की सलाह पर कुंडली से शनि दोष को दूर करने के लिए नीलम रत्न धारण करें।
- हनुमानजी की आराधना करने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है इसलिए हर शनिवार के दिन बजरंगबली के दर्शन करने और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
- कमजोर व्यक्तियों को परेशान नहीं करना चाहिए।
- मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
- शिव चालीसा का पाठ करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कुंडली से शनिदोष खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed