{"_id":"675432b6f90a8abc0f0ab302","slug":"weekly-horoscope-of-mesh-rashi-saptahik-rashifal-8-to-14-december-2024-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope ( 8 to 14 December ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope ( 8 to 14 December ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 09 Dec 2024 10:35 AM IST
सार
Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी बीते हफ्ते की तरह शुभता और सफलता लिए हुए है। आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी बीते हफ्ते की तरह शुभता और सफलता लिए हुए है। आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सगे संबंधियों के साथ प्रेम और सामंजस्य कायम रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की पूरी कृपा आप पर बरसेगी तथा जूनियर आपके टारगेट को पूरा करने में सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं से खुशियों की दस्तक होगी। इस दौरान संतान की प्रगति या किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। घर हो या बाहर लोग आपके कामकाज से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। नये लोगों से संबंध बनेंगे और उनसे आपको भविष्य में सुख—सुविधा एवं लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।