22 नवंबर को शुक्र के गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगी कार्य में कामयाबी
ज्योतिष गणना के अनुसार, 22 नवंबर को शुक्र अपनी राशि तुला में गोचर करेंगे जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। इस राजयोग के निर्माण से जीवन में कई तरह के सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।
विस्तार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह की गिनती शुभ ग्रहों में होती है। शुक्र ग्रह धन-वैभव, सुख, प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, शुक्र अभी नीच राशि कन्या में हैं और जो 22 नवंबर को राशि परिवर्तन करते हुए दोबारा से अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं बुध संग युति करके लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। मालव्य राजयोग बनने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। इससे कुछ राशि वालों को नौकरी में तरक्की, नौकरी में लाभ और कारोबार में विस्तार के योग बन सकते हैं। शुक्र 22 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जो 01 जनवरी 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर करने से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव
- मालव्य राजयोग का प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर सकारात्मक रूप से पड़ेगा।
- इस दौरान व्यापार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है।
- मेष राशि वालों पर मालव्य राजयोग का लाभ से नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से व्यापारिक योजनाओं में लाभ मिलेगा।
- नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा जो लोग बेरोजगार हैं उनको रोजगार के अवसर मिलेंगे।
- वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशाानियां दूर होंगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
तुला राशि पर मालव्य राजयोग का प्रभाव
- तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा।
- आपके मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा।
- लाभ के अच्छे और सुनहरे मौके आपको मिलेंगे। आय के नए-नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं।
- लंबे समय से रुका हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होगा। इस दौरान वेतन में वृद्धि के योग हैं।
कन्या राशि पर मालव्य राजयोग
- कन्या राशि वालों को शुक्र से बना मालव्य राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
- धन अर्जित करने के लिए नए-नए अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
- परिवार से जुड़े मामलों में नया कारोबार करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी मिलेगी।
- आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेफिजूल के खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
शुक्र मार्गी 2026: 14 नवंबर से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ
साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
