फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Today Prediction Horoscope of 14 October 2026 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी राशियों का हाल

Wed, 14 Oct 2026 06:22 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 14 Oct 2026 06:22 AM IST
सार

14 अक्तूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को काम और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 14 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कोई पैसा लंबे समय से बकाया है, तो उसे वापस मांगने के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है।

वृषभ राशि
दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी के साथ होगी। आपकी मेहनत अब धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की चर्चा हो सकती है और लोग आपकी सराहना करेंगे। निवेश में लाभ होने से आप राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को थोड़ा धैर्यवान रहना होगा। व्यापार में लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम पूरा होने से मन को संतोष मिलेगा। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने और उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। इसके अलावा रिश्तों को लेकर फैसला बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा  आपकी समझदारी और शांत व्यवहार से किसी उलझी हुई स्थिति को संभालने में मदद मिलेगी। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। व्यापार की यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय समझदारी से उठाया गया कदम भविष्य में लाभ पहुंचा सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों का दिन खास रहेगा। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल नजर आ रही हैं। लंबे समय से चल रहा कोई लेन-देन या विवाद आज सुलझ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। 

तुला राशि
अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और मिले हुए अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और सोच-समझकर ही कोई फैसला लें। वहीं, संतान की किसी उपलब्धि से आपका मन गर्व और खुशी से भर जाएगा।

वृश्चिक राशि
दिन आपके लिए परेशानियां बढ़ाने वाला रहेगा। कोई भी आर्थिक फैसला केवल भावनाओं में बहकर न लें, बल्कि अपने करीबियों की राय और अनुभव पर भी ध्यान दें। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई मामला आपकी समझदारी से सुलझ सकता है। यात्रा के दौरान मिली कोई महत्वपूर्ण जानकारी भविष्य में आपके काम आ सकती है। 

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। कई बार परिस्थितियों को थोड़ा समय देना ही समस्या का सबसे बेहतर समाधान साबित होता है।

कुंभ राशि
आज आप अपने जरूरी कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। किसी करीबी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि, कुछ जरूरी खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।

मीन राशि
भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल लगने वाले कई काम भी आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए समय का सही उपयोग करें। अपने व्यवहार और काम करने के तरीके से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।


29 अक्तूबर तक इन तीन राशि के लोग रहें सावधान, नौकरी-रिश्तों और बिजनेस में आएगा उतार-चढ़ाव
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed