फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Swastik ke jyotish upay niyam of Chandan Swastik for grah dosh mukti and early marriage in hindi

Swastik Upay: ग्रह दोष से चाहते हैं छुटकारा तो इस चीज से बनाएं स्वास्तिक, ध्यान रखें ये नियम

Fri, 17 May 2024 06:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 17 May 2024 06:36 AM IST
सार

Swastika Benefits: ग्रह दोष की मुक्ति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है स्वास्तिक चिह्न का बनाना। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से कई लाभ मिलते हैं, घर में बरकत आती है, नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं होता और ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
Swastik ke jyotish upay niyam of Chandan Swastik for grah dosh mukti and early marriage in hindi
उपाय - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chandan Swastik ke Upay: जब आप अत्यधिक प्रयास के साथ कोई कार्य पूरा करने वाले होते हैं और फिर भी पूर्णता या सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो यह आपके ग्रह दोष के कारण होता है। ग्रहों का संयोजन आपके सुखी जीवन को नष्ट करने और आपके जीवन की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रभावित करने की शक्ति रखता है। ऐसे में ग्रह दोष की मुक्ति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है स्वास्तिक चिह्न का बनाना। घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से कई लाभ मिलते हैं, घर में बरकत आती है, नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं होता और ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है। लेकिन स्वास्तिक को बनाने से पहले कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

विज्ञापन

स्वास्तिक से जुड़े नियम 

  • स्वास्तिक हमेशा सीधा बनाएं । घर में जहां स्वास्तिक बनाना है, वह स्थान एकदम साफ और पवित्र होना चाहिए। 
  • स्वास्तिक घर के मुख्य दरवाजे पर बनाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।  मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से वास्तुदोष भी दूर होते हैं। 
  • स्वास्तिक बनाने के लिए रोली, सिंदूर, हल्दी, कुमकुम , चंदन किसी का भी प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन लाल और पीले रंग के अलावा किसी अन्य रंग से स्वास्तिक नहीं बनाना चाहिए.
  • वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए पूजा करते समय हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए। शेष मनोकामनाओं के लिए कुमकुम से स्वस्तिक बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन से स्वास्तिक बनाना होता है शुभ

  • अक्सर लोग कुमकुम से स्वास्तिक बनाते हैं लेकिन चंदन से स्वास्तिक बनाना काफी शुभ माना जाता है। चंदन का संबंध ग्रहों से माना गया है। जैसे लाल चंदन मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, वहीं पीला चंदन गुरु ग्रह से संबंधित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि लाल चंदन से घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाया जाए तो इससे कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है। 
  • इसके साथ ही पीले चंदन से स्वास्तिक बनाने से गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति उच्च की होती है। ऐसे में पारिवारिक कलह और क्लेश समाप्त होता है और शांति बनी रहती है। 
  • अगर कुंडली में राहु का प्रभाव है तो घर के मुख्य द्वार पर चंदन के स्वस्तिक बनाने से वो कम होता है और घर में ग्रह दोष खत्म होता है।  इस उपाय से तरक्की के साथ  व्यक्ति जीवन में सफलता हासिल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed