फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   surya grahan kab hai solar eclipse 2023 date time in india sutak kaal time india me grahan dikhega ya nahi

Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें देश में कब और कहां-कहां दिखेगा और इसका सूतक काल

Wed, 04 Oct 2023 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Oct 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
surya grahan kab hai solar eclipse 2023 date time in india sutak kaal time india me grahan dikhega ya nahi
Surya Grahan - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2023: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जल्द लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगेगा। यह साल 2023 का दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल महीने में लगा था। सूर्य ग्रहण के लगने के बाद 15 दिनों के अंतराल पर साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस तरह से इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र दोनों के नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि जब भी ग्रहण लगता है तो इसे शुभ नहीं माना जाता हैं वहीं सूर्य ग्रहण की घटना सिर्फ एक खगोलीय घटना है। विज्ञान के अनुसार सूर्य ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।  आइए जानते हैं साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां-कहां लगेगा और इसका सूतककाल मान्य होगा या नहीं सबके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन


कब लगेगा सूर्य ग्रहण ?
हिंदू पंचांग की गणना के मुताबिक साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को रात के 08 बजकर 34 मिनट से आरंभ हो जाएगा, जिसका समापन मध्य रात्रि को 02 बजकर 25 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। जिसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। जिस कारण से रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।  
विज्ञापन


क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लगेगा जिस कारण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सूतक काल मान्य नहीं
धार्मिक नजरिए के लिहाज से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है और ग्रहण के लगने से पहले ही सूतक काल मान्य होता है। सूतक काल लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य और पूजा-अनुष्ठान करना वर्जित होता है। सूर्य ग्रहण लगने पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है वहीं चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले मान्य होता है। चूंकि भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन सामान्य दिनचर्या में कामकाज किया जा सकता है। 


सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण भी
14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण लगने के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक चंद्रग्रहण होगा। जिसे भारत में देखा जा सकता है। भारतीय समयानुसार 28 अक्तूबर की आधी रात 01बचकर 06 मिनट से 02 बजकर 22 मिनट तक चंद्रग्रहण लगेगा। 

इस राशि और नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण अश्विन माह की अमावस्या तिथि को कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed