फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Surya Grahan 2019 in India Time date 2 july know all details and astrology rashi effects

Surya Grahan 2019: साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 जुलाई को, जानें इसका ज्योतिषी प्रभाव

Mon, 01 Jul 2019 11:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2019 in India Time date 2 july know all details and astrology rashi effects
Total Solar Eclipse 2019
Total Solar Eclipse,Surya Grahan July 2019: जुलाई महीने की शुरुआत सूर्य ग्रहण से होने जा रही है। 2 जुलाई को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो लगभग 4 घंटे 55 मिनट तक रहेगा। ग्रहण 2 जुलाई की रात को 11 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा जो 3 जुलाई की सुबह 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण रात में होने की वजह से भारत में नहीं दिखाई देगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को था।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण कैसे लगता है
वैज्ञानिक नजरिए से जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
 

Eclipse 2020: जानें साल 2020 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेंगे इतने

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण 2019 कहां- कहां दिखाई देगा
2 जुलाई को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड के तट से दिखाई देने लगेगा। साल का तीसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर में दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रहण के दौरान कुछ सावधानी

- ग्रहण के दौरान सिर पर तेल लगाना, खाना खाना और बनाना वर्जित होता है। 

- ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए।

- ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध किसी भी कीमत पर नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग तक या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।

- ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed