फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Surya Grahan 2 july solar eclipse time total solar eclipse in world 2019

Grahan 2019: आज सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण का अनोखा नजारा

Tue, 02 Jul 2019 06:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2 july solar eclipse time total solar eclipse in world 2019
फाइल फोटो- सूर्यग्रहण
Total Solar Eclipse,Surya Grahan July 2019: आज यानि 2 जुलाई को दुनिया पूर्ण सूर्य ग्रहण देखेगी। साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। इस बार यह सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तक रहेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण 2 जुलाई की रात को लगभग 10:25 मिनट से आरंभ होकर मध्य रात्रि के पश्चात् 03:21 मिनट के मध्य पृथ्वी पर दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। जिसमें उत्तरी अमरीका के दक्षिणी भागों में, ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरु के देश है। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 जनवरी को था।
विज्ञापन

 

Eclipse 2020: जानें साल 2020 में कितने होंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेंगे इतने

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण कब होता है।

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश नहीं पड़ता। इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।

ग्रहण का भारत में नहीं होगा कोई असर

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है, लेकिन इस ग्रहण का सूतक भारत में नहीं रहेगा, क्योंकि यहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। सूतक लगने से विशेष तरह की सावधानियां रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रहण के समय क्या करें

ग्रहण के समय पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। बल्कि जब तक ग्रहण चल रहा हो तो उस समय तक लगातार मंत्रों  का जाप करना चाहिए।

ग्रहण से पहले खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते डालने की परंपरा होती है। 

ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल से छिडकाव करना चाहिए।

ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

साल 2019 के बचे महीनों में लगेंगे इतने ग्रहण

चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण
16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 

पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण 
साल 2019 का अंतिम और पांचवां सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed