फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2022: इस महीने शुक्र होंगे अस्त और कन्या राशि में करेंगे परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव

Tue, 06 Sep 2022 03:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
shukra gochar august venus transit and combust know impact on all zodaic sign
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

सितंबर का महीना शुक्र ग्रह के लिए काफी अहम रहेगा, क्योंकि इस माह में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन भी होगा और अस्त भी होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख,संपन्नता, ऐश्वर्य, वैभव, विलासिता, प्रेम और रोमांस का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में जब भी शुक्र का राशि परिवर्तन या चाल में बदलाव आता है तो इसका प्रभाव व्यक्ति के लग्जरी और वैवाहिक जीवन पर जरूर पड़ता है। 15 सितंबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे। फिर 02 दिसंबर को सुबह करीब 6 बजकर 13 मिनट पर अस्त शुक्र का उदय हो जाएगा। वहीं अगर सितंबर माह में शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन की बात करें तो 24 सितंबर को यह कन्या राशि में अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। 



ज्योतिष में अस्त शुक्र ग्रह के मायने
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में सुख,समृद्धि, रोमांस और भोग विलासिता की कोई कमी नहीं होती है। शु्क्र ग्रह को भोर और सांझ का तारा कहा जाता है। ज्योतिष में अस्त शुक्र का मतलब होता है कि जब शुक्र सूर्य के बेहद ही नजदीक आ जाता है, इस कारण से शुक्र की क्षमता सूर्य के प्रभाव के कारण थोड़े दिनों के लिए क्षीण हो जाती है। शुक्र ग्रह करीब 23 दिनों में एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से होता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शु्क्र की स्थिति कमजोर होती है उन्हें ज्योतिषाचार्य शुक्रवार का व्रत रखने की सलाह देते हैं। 

shukra gochar august venus transit and combust know impact on all zodaic sign
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
सितंबर में अस्त शुक्र और गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए इस माह में शुक्र का अस्त और कन्या राशि में गोचर आपको परिवार की जिम्मेदारियों का एहसास करने का होगा। सुख और वैभव में वृद्धि होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी।
shukra gochar august venus transit and combust know impact on all zodaic sign
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि- पार्टनर संग आपकी रिश्ता मजबूत होगा। परिवार संग आप कोई छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के जातक अपने परिवार की खुशी के लिए हर कोशिश करते नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar august venus transit and combust know impact on all zodaic sign
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लग्जरी चीजों की खरीदारी में आप अपना ज्यादा समय देंगे। पार्टनर संग आपका समय अच्छा बीताएंगे। जो जातक प्रेम जीवन में है उनके लिए किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा।

 
विज्ञापन
shukra gochar august venus transit and combust know impact on all zodaic sign
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को शुक्र का गोचर और अस्त होना मिलाजुला परिणाम देने वाला होगा। आपके बेवजह धन के खर्चे बढ़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां पहले जैसी है रहेगी। प्रेम जीवन में लगे हुए लोग अपने पार्टनर को कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। रोमांस में आप काफी आगे बढ़ेंगे। निवेश करने के लिए समय आपके लिए उचित रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed