फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Aries Zodiac Signs

Shukra Gochar 2025: शुक्र का सिंह राशि में गोचर, जानिए मेष राशि वालों पर कैसा होगा असर

Thu, 04 Sep 2025 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 04 Sep 2025 04:44 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025:  मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 15 सितंबर 2025 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और यह आपके पंचम भाव में होंगे। ऐसे में आपको इस दौरान पारिवारिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Leo Venus Transit in Leo Impact On Aries Zodiac Signs
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला, संगीत और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। अगर कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में होत व्यक्ति को सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का सुख मिलता है। शुक अगर तुला, वृषभ और मिथुन राशि में हो तो व्यक्ति के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी फल प्रदान करते हैं, वहीं अगर शुक्र कुंडली में कन्या, सिंह, धनु और कर्क राशि में हो तो व्यक्ति को अच्छा फल मिलता है। धन, सुख, आकर्षण, सौंदर्य, प्रेम और कला के कारक ग्रह 15 सितंबर 2025 को आधी रात को 12 बजकर 06 मिनट पर  सिंह राशि में गोच करेंगे। शुक्र के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं 15 सितंबर को होने वाले शुक्र गोचर का मेष राशि पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

विज्ञापन


शुक्र गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 15 सितंबर 2025 को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और यह आपके पंचम भाव में होंगे। ऐसे में आपको इस दौरान पारिवारिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको इस दौरान अपने करियर में वरिष्ठ अधिकारियों संग तालमेल बैठाकर चलना होगा। तभी आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। जो लोग किसी से साथ व्यापार में साझेदार हैं उनकी पार्टनर के साथ बहसबाजी हो सकती है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि और आमदनी में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा। रिश्तों में जीवनसाथी संग मन मुटाव का सामना भी करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


Bhado Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, अपनी राशि के अनुसार इन चीजों का दान होगा लाभकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed