फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay Laung Ke Upay Remedies Totke Measures in Hindi

Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay: इन 4 में से कर लें कोई एक उपाय, शनि देव कभी नहीं होंगे नाराज

Tue, 26 Nov 2024 04:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लौंग के कुछ उपाय भी आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। लौंग से जुड़े इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

विज्ञापन
Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay Laung Ke Upay Remedies Totke Measures in Hindi
शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay:  शनिदेव बीते 15 नवंबर 2024 को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए मार्गी हुए हैं। आपको बता दें शनिदेव 30 जून से कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे थे,जो अब 139 दिन बाद अपनी चाल बदली है। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे ,फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में गोचर होंगे। जहां पर यह फरवरी 2028 तक रहेंगे। मान्यता है कि, अगर शनि आपसे प्रसन्न रहते हैं तो आपके जीवन की कई समस्याओं का अंत हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार लौंग के कुछ उपाय भी आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं। लौंग से जुड़े इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।

विज्ञापन


शनि देव को इन उपायों से करें प्रसन्न 

  • शनिवार के दिन  शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डालें। इसके साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे ही शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस उपाय से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आपको धन लाभ भी प्राप्त होगा। 
  • विज्ञापन
  • शनिवार की रात सोते समय अपने सिरहाने दो लौंग रख दें। इसके बाद अगले दिन उस लौंग के जोड़े को शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से शनि देव की कृपा आप पर बरसती है। आपके बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। यह उपाय आपको कम से कम 7 शनिवार तक अवश्य करना चाहिए।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं और आपके पास धन नहीं रुक पाता है या आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो शनिवार से शुरू करके लगभग एक हफ्ते तक कपूर की टिकिया के साथ 2 लौंग जलानी है। इस उपाय को करते समय शनि देव का ध्यान करते रहें। माना जाता है कि यह उपाय करने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं समाप्त होती है। आपकी आर्थिक स्थिति इस उपाय को करने के बाद धीरे-धीरे सुधरने लगती है। 
  • शनिवार के दिन आपको सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें 3 लौंग डाल देनी चाहिए। अगर आपके घर के आसपास पीपल का पेड़ है तो इस जलते हुए दीपक को उस पेड़ तले रख के आ जाएं। अगर पीपल का पेड़ पास नहीं है तो बाती को पूरा जलने के बाद दीपक को अगले दिन पीपल के पेड़ के पास रख के आ जाएं। यह उपाय करने से शनि देव तो प्रसन्न होते ही हैं, साथ ही हर प्रकार की पीड़ा से आपको मुक्ति मिलती है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed