फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan 2018: sawan month start from 28 july importance and significance of sawan

Sawan 2018: 28 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन, 19 साल बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

Tue, 10 Jul 2018 10:27 AM IST
ज्योतिषाचार्य डॉ. पुनीत गुप्ता
ज्योतिषाचार्य डॉ. पुनीत गुप्ता Updated Tue, 10 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
sawan 2018: sawan month start from 28 july importance and significance of sawan

इस साल श्रावण महीने की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। लेकिन इसे उदया तिथि यानी 28 जुलाई से मानी जाएगी। 26 अगस्त को श्रावण मास का आखिरी दिन होगा। इस साल का सावन का महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि विशेष बात यह है कि श्रावण मास में इस बार सावन का महीना 28 या 29 दिनों का नहीं रहेगा बल्कि पूरे 30 दिनों तक चलेगा। ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है। दरअसल इस बार का सावन 30 दिनों का होने के पीछे अधिकमास पड़ने के कारण हुआ है। 28 जुलाई को सावन का पहला दिन होगा जो कि 26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा।

विज्ञापन


सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा। इस सावन माह में 4 सोमवार पड़ने के कारण विशेष संयोग बन रहा है। बहुत से लोग सावन या श्रावण के महीने में आने वालेपहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। विवाहित महिलायें यदि इसी महीने में सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शिव सौभाग्य का वरदान देते हैं। कई लोग इस माह के पहले सोमवार से सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं। सावन महीने की खास बात यह है कि इस महीने में मंगलवार का व्रत देवी पार्वती के लिए किया जाता है, जिसे मंगला गौरी व्रत के नाम से भी लोग जानते हैं। इस चार सोमवार को भगवान शिव की विशेष आराधना की जायेगी। ऐसी मान्यता है कि सावन में सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धिआती है। 
विज्ञापन


पंचांग के मुताबिक, इस बार सावन के कृष्ण पक्ष में दूज दो दिन 29 व 30 जुलाई को रहेगी। पिछले साल सावन 10 जुलाई से शुरू होकर 7अगस्त तक 29 दिन का था। शिव भक्तों में सावन या श्रावण महीने का खास महत्व है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने वाले जातक को मनवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। विवाहित महिलाएं यदि श्रावन महीने का सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्य का वरदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

sawan 2018: sawan month start from 28 july importance and significance of sawan
श्रावण मास में सोमवार व्रत तिथियां
27 जुलाई को गुरुपूर्णिमा मनाई जायेगी।
28 जुलाई 2018: श्रावण मास शुरू, पहला दिन
30 जुलाई 2018: सावन का पहला सोमवार व्रत
06 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत
13 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत और हरियाली तीज
20 अगस्त 2018: सावन सोमवार व्रत
26 अगस्त 2018: सावन माह का अंतिम दिन

सावन माह में तीन प्रकार के व्रत रखते हैं
1.सावनसोमवारव्रत
2.सोलहसोमवारव्रत
3.प्रदोषव्रत 

श्रावण महीने में सोमवार को जो व्रत रखा जाता है,उसे सावन का सोमवार व्रत कहते हैं। वहीं सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार तक व्रत रखने को सोलह सोमवार व्रत कहते हैं और प्रदोष व्रत भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के प्रदोष के दिन किया जाता है।

व्रत और पूजनविधि
– सुबह-सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें.
– पूजा स्थान की सफाई करें।
– आसपास कोई मंदिर है तो वहां जाकर भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।
- भगवान शिव का अभिषेक जल या गंगाजल से होता है परंतु विशेष अवसर व विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दूध, दही, घी, शहद, चने की दाल, सरसों तेल, काले तिल आदि कई सामग्रियों से अभिषेक की विधि प्रचलित है।
- तत्पश्चात ऊँ नमः शिवाय मंत्र के द्वारा श्वेत फूल, सफेद चंदन, चावल, पंचामृत, सुपारी, नारियल व बेल की पत्तियां, फल और गंगाजल या साफ पानी से भगवान शिव और पार्वती का पूजन जरूर करें।
- अभिषेक के दौरान पूजन विधि के साथ-साथ मंत्रों का जाप भी बेहद आवश्यक माना गया है फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो गायत्री मंत्र हो या फिर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र।
– भोलेनाथ के सामने आंख बंद शांति से बैठें और व्रत का संकल्प लें।
– दिन में दो बार सुबह और शाम को भगवान शंकर व मां पार्वती की अर्चना जरूर करें।
– भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्वलित करें और फल व फूल अर्पित करें।
– सावन सोमवार व्रत कथा पढ़ें शिव चालीसा का पाठ करें और दूसरों को भी व्रत कथा सुनाएं और पूजा का प्रसाद वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed