फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (5-11 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 04 Dec 2022 01:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 04 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपने विवेक और वाणी की बदौलत कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 5-11 Dec 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक
विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपने विवेक और वाणी की बदौलत कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको कार्य विशेष में मनचाही सफलता पाने में इष्टमित्रों की भी पूरी मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों द्वारा रचे गए षडयंत्र बेनकाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा,जिसकी बदौलत वे अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी सदस्य से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान करिअर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय भाग-दौड़ भरा रह सकता है। इस दौरान निजी मसलों को हल करने के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस संबंध में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार के दिन बजरंगबली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed