{"_id":"6293695b26ea313ec9581f71","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-30-may-to-05-june-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (30 May To 05 June 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 30 May 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 30 May 2022 12:02 AM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ भी बातचीत करते समय क्रोध या आवेश में आकर गलत भाषा या व्यवहार करने की बिल्कुल भूल न करें। इस सप्ताह विवादित मुद्दों से खुद को दूर रखना ही आपके लिए उचित रहेगा। घर-परिवार हो या कार्यक्षेत्र आपको विवाद से बचने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कारोबारियों को पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह कामकाज की अधिकता और बेवजह की भागदौड़ का असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिल सकता है। आप शारीरिक थकान अथवा मौसमी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। यदि आप पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो आप उसके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही साथ हनुमान जी के मंत्र 'ॐ हं हनुमते नम:' का अधिक से अधिक जप करें।
विज्ञापन