{"_id":"67712b3d8f86dd60fa0c0c1e","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-30-dec-2024-to-05-january-2025-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (30 dec 2024 to 05 january 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (30 dec 2024 to 05 january 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 30 Dec 2024 10:39 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:39 AM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। आपको इस सप्ताह आपको व्यवसाय में उम्मीद से अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृश्चिक राशि
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के लिए भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। आपको इस सप्ताह आपको व्यवसाय में उम्मीद से अधिक लाभ होगा। बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। पूर्व में किये गये निवेश का लाभ प्राप्त होगा। करियर-कारोबार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध में सुख-सुविधा से जुड़े साधनों पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह अपने टारगेट को समय से पूर्व ही पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर और जूनियर दोनों से सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
विज्ञापन
यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो इस सप्ताह इस राह में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगीं। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन पहले से कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के किसी प्रिय व्यक्ति की सफलता से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह संबंध में बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग और सूझबूझ से वैवाहिक एवं पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़-चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन