फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 24-30 October 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:24 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 12:24 AM IST
सार

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 24-30 October 2022 weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे न सिर्फ उनका कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों और विदेश में में अपने करियर को बनाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप अपने कंपटीटर को कड़ी चुनौती देते हुए मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभावी लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान मौसमी बीमारी के शिकार होने या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन सात बार हनुमान चालीसा पढ़कर हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन बजरंगी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed