फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 22-28 May weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (22-28 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 May 2023 01:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 May 2023 01:28 PM IST
सार

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यत: शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 22-28 May weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यत: शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आप अपनी मेहनत का पूरा फल पाने में कामयाब होंगे। आपके द्वारा किए गये परिश्रम और प्रयास की बदौलत सफलता आपके कदम चूमेगी। इष्टमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर के साथ सीनियर भी पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप बीते कुछ दिनों से सेहत संबंधी दिक्कतें झेल रहे थे वो दूर होंगी और आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सत्ता-सरकार की मदद से कहीं फंसी हुई बड़ी धनराशि निकल आएगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। घर के किसी अविवाहित सदस्य का विवाह तय होने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में सभी सदस्य आपके द्वारा लिए गये किसी बड़े फैसले के साथ खडे़ होंगे। प्रेम संबंध में आ रही मुश्किलें किसी महिला मित्र की मदद से कम होंगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ परस्पर प्रेम और सहयोग बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed