{"_id":"639584e180b1d819a47782c9","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-12-18-dec-2022-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (12-18 Dec): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Dec 2022 12:59 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:59 PM IST
सार
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि, विवेक और वाणी की बदौलत वह सब कुछ पाने में कामयाब रहेंगे जो वो पाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपनी बुद्धि, विवेक और वाणी की बदौलत वह सब कुछ पाने में कामयाब रहेंगे जो वो पाना चाहते हैं। इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को हल करने के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस सप्ताह कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा इस दौरान कार्यक्षेत्र में बड़े से बड़ा कार्य अपने सीनियर और जूनियर की मदद से समय पर निबटाने में कामयाब होंगे। जो लोग विदेश में करिअर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत हैं, उनके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि नजरंदाज कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
|
विज्ञापन
|
विज्ञापन
|