Scorpio Weekly Horoscope (10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए
विस्तार
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए अन्यथा आप बेवजह की चीजों में फंसकर अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि इस दौरान आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से मौसमी बीमारी से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सभी कागजी काम सही समय निपटाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध में सरकारी तंत्र से उलझने से बचें। इस दौरान कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। उच्च शिक्षा अथवा विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को मनचाहे परिणाम के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। जीवन से जुड़ी उलझनों को सुलझाते वक्त ससुराल पक्ष से आपको विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। खट्टी-मीठी तकरार के साथ लव पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य बने रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा एवं उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।