{"_id":"63d61396c85c59414c10a63d","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-taurus-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:05 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:05 PM IST
सार
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृष
विज्ञापन
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी संवाद सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य में छात्राें का मन पढ़ाई से उचट सकता है। हालांकि उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास से ही मनचाही सफलता मिल पाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगो को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान वे आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में अपनी योजनाओं का खुलासा तब तक किसी के सामने न करें, जब तक आप उसे पूरा कर न लें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं और किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय घर-परिवार के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्या को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।