{"_id":"6666931b84a0e57e420130c1","slug":"saptahik-vrishabh-rashifal-10-to-16-june-june-2024-weekly-taurus-horoscope-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taurus Weekly Horoscope (10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Taurus Weekly Horoscope (10 To 16 June ): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 10 Jun 2024 11:36 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:36 AM IST
सार
Taurus Weekly Horoscope:कार्यक्षेत्र में आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मिले हुए टारगेट को आप समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृषभ
विज्ञापन
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रहने वाला है। यदि किसी प्रिय व्यक्ति के साथ आपके रिश्तों में खटास आ गई थी तो इस सप्ताह किसी शुभचिंतक की मदद से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। करियर और कारोबार में आ रही परेशानियों में भी आप कमी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। मिले हुए टारगेट को आप समय से पहले पूरा करने में कामयाब होंगे।
इस सप्ताह आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ, सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस सप्ताह सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से भूमि या भवन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस दौरान पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ संभव है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा तो वहीं नौकरीपेशा महिलाओं को कार्य में अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन