फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 06 May To 12 May 2024 weekly Taurus Horoscope

Taurus Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
सार

Saptahik Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में फल की प्राप्ति होगी।
 

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 06 May To 12 May 2024 weekly Taurus Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में फल की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्य को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल नहीं करनी चाहिए अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं और आपको अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप किसी विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, तो लोगों के सामने उसकी महिमा का गान करने से बचें और उसके पूरा होने से पहले अपनी रणनीति का खुलासा भूलकर भी न करें।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन और निवेश बहुत सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह आपको शारीरिक एवं मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। निजी जीवन से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय अपने से बड़ों की राय को नजरअंदाज करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आत्मविश्वास एवं उत्साह में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। भले ही इस दौरान आपको भाग्य और भाई-बहनों का सहयोग न मिले लेकिन कठिनाई भरे इस समय में आपके इष्ट मित्र आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन


प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में बाधाएं आने से मन खिन्न रहेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की विधि-विधान से पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed