फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

वृष राशि से जुड़े उन लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi
जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष 

विज्ञापन

वृष राशि से जुड़े उन लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ साबित होगी जो लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे। इस दौरान उन्हें करिअर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। यह समय टारगेट ओरिएंटेड काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। बेहतर काम के लिए उन्हें अपने बॉस से तारीफ और बड़ा पद मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की भी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है और उनका समाज में मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक घरेलू समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस कार्य में आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की पूरी मदद और समर्थन हासिल रहेगा। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। 
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा करें। शिव की पूजा में सफेद चंदन का प्रयोग और शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed