{"_id":"6473022308821e5cba0a6407","slug":"saptahik-tula-rashifal-29-may-04-june-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (29 May-04 Juney): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (29 May-04 Juney): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 28 May 2023 01:34 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 28 May 2023 01:34 PM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलना प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलना प्रारंभ हो जाएंगी। यदि आप लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें के क्रय से घर में खुशियों का महाैल बना रहेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ आपकी खुशियों को बढ़ाएगा। हालांकि आय के साधन बढ़ने के साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे, लेकिन यह धन किसी शुभ कार्य पर ही खर्च होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्ट-मित्रों के सहयोग से आप किसी बड़े कार्य को पूरा करने में कामयाब होंगे। इस दौरान जीवनसाथी की कोई बड़ी उपलब्धि आपकी और आपके घर-परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। परिजन आपके प्रेम विवाह के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान स्फटिक के शिवलिंग की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें।