{"_id":"641fdf6f992c4e9d5d03f915","slug":"saptahik-tula-rashifal-27-march-02-april-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (27 March-02 April): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 26 Mar 2023 11:35 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:35 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ भरी रह सकती है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ा ज्यादा ही भाग-दौड़ भरी रह सकती है। इस दौरान आपको किसी विवाद के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं, हालांकि किसी भी मामले को कोर्ट से बाहर सुलह-समझौते से निबटा लेना उचित रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में छोटे भाई-बहन के साथ हुआ विवाद आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगा। इस दौरान किसी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने की बजाय उसे नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद लेकिन अपेक्षा से थोड़ा कम लाभप्रद रह सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो इसमें जल्दबाजी करने से बचें और उचित समय आने पर ही अपनी बात कहें, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। पूर्व में चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा और शिव मंत्र का जाप करें।