{"_id":"62b81c9a986cbe032938757f","slug":"saptahik-tula-rashifal-27-june-to-03-july-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 27 Jun 2022 12:13 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:13 AM IST
सार
सप्ताह के उत्तरार्ध में पार्टनरशिप से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ मिलेगा। जो लोग अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना पूरी होगी।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर का सहयोग कम मिल पाएगा और कामकाज का बोझ भी ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी इन परेशानियों के बीच घर-परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ हुई तकरार के कारण आपका मन खिन्न रह सकता है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के मध्य तक चीजें आपको पटरी पर आती हुई दिखाई देगी और आपको एक बार फिर किस्मत का पूरा साथ मिलने लगेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पार्टनरशिप से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ मिलेगा। जो लोग अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना पूरी होगी। किसी बड़े निर्णय को लेते समय आपको अपने भाई-बंधुओं समेत परिवार के सभी सदस्यों का समर्थन हासिल होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर साधना और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।