फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 24-30 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगी।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 24-30 October 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में उन्हें कोई बड़ी जिममेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। कारोबार में न सिर्फ मनचाहा लाभ मिलेगा, बल्कि उसके विस्तार के लिए किए गये प्रयास सफल साबित होंगे। सप्ताह के अंत में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर अपनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed