फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 10 To 16 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 10 To 16 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jun 2024 11:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

Saptahik Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे 

 

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 10 To 16 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
Saptahik Tula Rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे और आपको अपने कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए थे तो आपको इस सप्ताह उससे जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह छात्र वर्ग के लिए शुभ साबित होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनोकूल लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार होती नजर आएगी। यदि आप लंबे समय से मनचाहे रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। वहीं पहले से नौकरीपेशा व्यक्तियों की आय के अतिरिक्त स्रोत बन बनेंगे।


रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह किसी प्रिय सदस्य के घर आने पर खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पार्टी अथवा लंबी दूरी के पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ खटपट चल रही थी तो इस सप्ताह सारे मतभेद दूर हो जाएंगे और वैवाहिक जीवन में एक बार फिर से मधुरता कायम हो जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed