{"_id":"665c68dbab5a86c9fe06f0cc","slug":"saptahik-singh-rashifal-3-to-9-june-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope ( 3 To 9 June ): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope ( 3 To 9 June ): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
सार
Leo Weekly Horoscope (27 May To 2 June): सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे से छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे से छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी उम्मीद से कहीं कम मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विभागीय जिम्मेदारियों में आए अचानक बदलाव अथवा तबादले के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान कामकाज को लेकर आप पर बॉस का बड़ा दबाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको इसी दौरान कारोबार से जुड़े अहम निर्णय लेना श्रेयस्कर रहेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए तथा सभी कागजी काम समय से निपटा लेना उचित रहेगा अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी योजना अथवा भूमि-भवन आदि में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर किसी भी तरह का भावनात्मक दबाव न बनाएं। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल चढ़ाएं तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।