Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 26 August to 01 September 2024 weekly Leo Horoscope in hindi

Leo Weekly Horoscope (26 August to 01 September): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Aug 2024 06:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 25 Aug 2024 06:35 PM IST
सार

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी।
 

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 26 August to 01 September 2024 weekly Leo Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। आप पाएंगे कि आपके जीवन की गाड़ी कभी रुक-रुक कर तो कभी तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगी। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। इस सप्ताह उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। सरकारी एवं स्थायी कर्मचारियों का अचानक से अनचाही जगह पर तबादला संभव है।


सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान लोगों के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का ख्याल रखें कि किसी का उपहास न होने पाए, अन्यथा वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। इस दौरान आपका मन धर्म-अध्यात्म एवं सामाजिक कार्य में खूब रमेगा। सिंह राशि के जातकों को कुसंगति से बचते हुए अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहे फल की प्राप्ति की कामना अधूरी रह सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की बजाय उसकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed