फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 24-30 October weekly Leo Horoscope in Hindi

Leo Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 24 Oct 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 24 Oct 2022 12:15 AM IST
सार

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप विदेश संबंधित काम करते हैं या फिर आप विदेश में जाकर पढ़ाई या अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 24-30 October weekly Leo Horoscope in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप विदेश संबंधित काम करते हैं या फिर आप विदेश में जाकर पढ़ाई या अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते हैं। इससे जुड़ी सभी बाधाएं दूर होने से घर में खुशियों का महौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है, जिससे आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज में जल्दबाजी से बचें। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और उसके विस्तार की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आंशका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल चढ़ाकर करें और नारायण कवच का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed