{"_id":"63d61535a7ba40296273ee3c","slug":"saptahik-mithun-rashifal-30-jan-05-feb-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (30 Jan-05 Feb): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 29 Jan 2023 12:15 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:15 PM IST
सार
मिथुन राशि के जीवन में इस सप्ताह अचानक से आने वाली कोई आपदा बड़े अवसर में बदल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जीवन में इस सप्ताह अचानक से आने वाली कोई आपदा बड़े अवसर में बदल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे निभाने के लिए आपको अतिरिक्त समय निकालकर परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि आपके द्वारा किया गया यह प्रसास व्यर्थ नहीं जाएगा और यह आपके करियर को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा। जो लोग उच्च शिक्षा या फिर विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें सप्ताह के उत्तारार्ध तक इस संबंध में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यह समय आपके व्यवसाय की दृष्टि से आपके अनुकूल रहने वाला है, लेकिन फिर भी आपको धन को लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतना चाहिए। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपना काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके लव पार्टनर के साथ संबंध बिगड़ गए हैं तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी लवलाइफ एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत संबंधी कष्टों से बचने के लिए आपको इस सप्ताह मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहना होगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं गणेश चालीसा का पाठ करें।