फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 3 To 9 June 2024 weekly Gemini Horoscope

Gemini Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 02 Jun 2024 06:17 PM IST
सार

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे या फिर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से मनचाहा ऑफर आ सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 3 To 9 June 2024 weekly Gemini Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे या फिर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से मनचाहा ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपके कद एवं पद में वृद्धि के पूरे योग बने हुए हैं। चीजों के समय से पहले बेहतर तरीके से पूरे होने पर आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।


व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस दौरान अचानक कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद ही आपके सामने समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों तथा पर्यटन आदि पर अच्छी खासी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed