फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो अपकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-समृद्धि और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से मनचाही जगह पर ट्रांस्फर या प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो अपकी यह इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किसी योजना या व्यवसाय में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकलने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां किसी महिला मित्र की मदद से दूर होंगी। बावजूद इसके इस दिशा में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें और उसके लिए कुछ समय अवश्य निकालें। कामकाज की व्यस्तता के साथ खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed