फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 21-27 August weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (21-27 August): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 20 Aug 2023 03:58 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 20 Aug 2023 03:58 PM IST
सार

कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है तो वहीं निजी जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 21-27 August weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों लिए यह सप्ताह अपने कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है तो वहीं निजी जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार में किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। हालांकि आपको खुद भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपको इस दौरान मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक अथवा मानसिक पीड़ा हो सकती है। सेहत खराब होने पर आपका कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्चें आ सकती हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान धन उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फलदायक होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर से तनातनी हो सकती है। प्रेम संबंध में आई कड़वाहट को दूर करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित हो सकता है। इस दौरान प्रेम और निजी संबंधों में आई दिक्क्तों को दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद से सहारा लें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed