फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (11 To 17 July 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति के अवसर लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 11 To 17 July 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन में प्रगति के अवसर लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। किसी इष्ट मित्र या किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ लाभकारी योजना के साथ जुड़ने का मौका भी मिलेगा, लेकिन आप इस संबंध में उचित निर्णय लेने को लेकर थोड़ा असंमंजस में रहेंगे। घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से अधिक खर्च हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से इस समय आपको पैसों की किल्लत हो सकती है। यदि आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो ऐसा करते समय सोच-समझकर उसमें धन निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि विरोधियों से सचेत रहें, अन्यथा वो आपके काम में अड़ंगे डाल सकते हैं। वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। यदि आप किसी के सामने प्रपोज करने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों की अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने को मिलेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है।

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश सहस्त्रनाम या फिर गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed