फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (06 To 12 June 2022): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Jun 2022 12:15 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 06 Jun 2022 12:15 AM IST
सार

इस समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें क्योंकि आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति न हो पाने के कारण मन थोड़ा ज्यादा ही चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला या फिर जिम्मेदारी मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 06 To 12 June 2022 weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी कार्य में सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी के साथ उलझने से बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़े मामले को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस समय अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें क्योंकि आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति न हो पाने के कारण मन थोड़ा ज्यादा ही चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला या फिर जिम्मेदारी मिलने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। कुछेक परेशानियों के बावजूद यात्रा लाभदायक साबित होगी। इस दौरान आपको परिवार और इष्टमित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर और बाहर से मिल रहे सहयोग की मदद से आप कई बड़ी उलझनों को सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में हैं तो परिजन आपके प्रेम पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को सही करने की जरूरत बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed