{"_id":"665c64e0035a7c82ad0ec659","slug":"saptahik-mesh-rashifal-3-to-9-june-2024-weekly-aries-horoscope-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (3 To 9 June): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Jun 2024 06:18 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:18 PM IST
सार
Aries Weekly Horoscope : मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले राहत भरा साबित होगा। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी चली आ रही बड़ी समस्या का निदान सप्ताह के पूर्वार्ध में हो सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले राहत भरा साबित होगा। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी चली आ रही बड़ी समस्या का निदान सप्ताह के पूर्वार्ध में हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूर्व में किए गए निवेश का लाभ इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति एवं विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आपके कारोबारी कौशल में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कार्यों में शुभता एवं सफलता से आपकी सकारात्मक होगी और आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। परिवार में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों में एकता और प्रेम कायम रहेगा। परिजनों के सहयोग से आप इस सप्ताह किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहने वाली है। यदि आप पूर्व में किसी बीमारी से पीड़ित चले आ रहे थे इस सप्ताह आपको राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।